चाईबासा : शिक्षक दिवस पर शुक्रवार को नर्सिंग कौशल कॉलेज सदर अस्पताल चाईबासा में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गय. इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा सहेली की अध्यक्ष मंजरी पसारी ने दीप प्रज्जवलित कर किया. इसके बाद नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये. जिसने सभी का मन मोह लिया.
जायंट्स ग्रुप ने शिक्षकों को दिया मोमेंटो
जायंट्स ग्रुप ऑफ चाईबासा सहेली की ओर से कॉलेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया. ग्रुप की अध्यक्षा पसारी ने शिक्षकों के योगदान को नमन करते हुए कहा कि शिक्षक ही समाज को सही दिशा देते हैं. उन्होंने कहा नर्सो की समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं ओर इसलिए जो नर्सों को शिक्षित ओर प्रशिक्षित कर रहे है,उन सभी शिक्षकों का सेवा कार्य सबसे बड़ी सेवाओ से एक बड़ी सेवा है. इसलिए हमें इनका सम्मान करना चाहिए. कार्यक्रम में कॉलेज की डीन रीना, जायंट्स ग्रुप की गीता शर्मा,जागृति राठौर जी, सचिव रश्मिता राउत, प्रियंका महाजन, दीपा लोधा के अलावा नर्सिंग कॉलेज की सभी छाात्राएं उपस्थित थे.
