Chaibasa News : कोल्हान विश्वविद्यालय में सादगी से मना स्थापना दिवस

कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थापना के 16 वर्ष पूरे हो गये हैं. अब 17वें वर्ष में प्रवेश कर गया है.

चाईबासा.

कोल्हान विश्वविद्यालय की स्थापना के 16 वर्ष पूरे हो गये हैं. अब 17वें वर्ष में प्रवेश कर गया है. प्रत्येक वर्ष इस विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस 13 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाता रहा है. इस वर्ष दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के कारण उनके सम्मान में सादगी से विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस मना.

विश्वविद्यालय के सीनेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी केके मिश्रा, सीसीडीसी डॉ आरके चौधरी, वित्त पदाधिकारी डॉ बीके सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो रिंकी दुरई, खेल पदाधिकारी डॉ एम एन सिंह, पूर्व प्रोक्टर डॉ एमए खान, मानविकी संकायाध्यक्ष डॉ तपन खानरा सिंडिकेट सदस्य डॉ संजय कुमार, सीनेट सदस्य प्रत्यूष कुमार पाणी, डिप्टी रजिस्ट्रार एमके मिश्रा, टीआरएस विभाग के प्रो सुभाष चन्द्र महतो आदि ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय के आरंभिक काल से अब तक की प्रगति का उल्लेख करते हुए इसे देश के अग्रणी विश्वविद्यालयों की श्रेणी में कैसे लाया जाए उस पर विचार व्यक्त किया.

कार्यक्रम का संचालन एनएसएस के को-ऑर्डिनेटर डाॅ दारा सिंह गुप्ता ने किया. अंत में धन्यवाद ज्ञापन आइक्यूएसी के डायरेक्टर डाॅ आरके कर्ण ने किया. मौके पर सबों ने विश्वविद्यालय की गरिमा को बढ़ाने का संकल्प लिया.कार्यक्रम में काफी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >