Chaibasa News : किसानों से 45 लाख रुपये का धान खरीद आरोपी फरार, शिकायत

प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने दिलाया जांच का भरोसा

तांतनगर. तांतनगर व मंझारी प्रखंड के किसानों से धान खरीद के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला आया है. ठगी का शिकार किसानों ने तांतनगर ओपी में लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है. लिखित शिकायत पत्र के अनुसार, वर्ष 2024-25 में गुड्डू सावैयां नामक युवक ने तांतनगर व मंझारी के कुछ किसानों से संपर्क किया. प्रति किलो धान 26 रुपये दिये जायेंगे. एक माह के भीतर पैसे देने की बात कही. किसानों ने सैकड़ों क्विंटल धान बेचा. धान लेने के बाद कुछ किसानों को चेक दिया था, जो बाउंस हो गया. पिछले चार माह से आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया है. इससे किसान परेशान हैं. किसान आरोपी के घर गये, लेकिन नहीं मिला. किसानों को अंदेशा है कि ठगी के शिकार हो गये हैं. किसान मानसिक तनाव में हैं. किसानों के साथ कभी भी कुछ भी घटना हो सकती है.

कुल 45 लाख रुपये की ठगी हुई है.

रोशन करोवा (बानासंजू) :

8 लाख रुपये

कुंवार हांसदा (बारुडांगुवा) :

87 हजार रुपये

सहादेव सुंडी (छोटा तोरलो) :

15 लाख रुपये

गजेन्द्र सामड (बिचागुटू) :

1.50 हजार रुपये

हरिकृष्ण बिरूवा (छोटा तोरलो) :

7 लाख रुपये

पेजे कारोवा (बानासंजू) :

3 लाख रुपये

सिनी बिरूवा (मौदा) :

5 लाख रुपये

पाइकीरा पुरती (बिचागुटू) :

5 लाख रुपये

– तांतनगर व मंझारी प्रखंड के क्षेत्र के किसानों से लाखों रुपये की ठगी हुई है. किसानों की शिकायत के आधार पर सख्त कार्रवाई होगी.

– जातुवा पुरती

, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, तांतनगर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >