Chaibasa News : कोल्हान विश्वविद्यालय में पीएचडी में नामांकन 20 तक

कोल्हान विश्वविद्यालय में वर्ष 2022 में आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा (केयूपीइटी 2022) में सफल हुए उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

चाईबासा.

कोल्हान विश्वविद्यालय में वर्ष 2022 में आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा (केयूपीइटी 2022) में सफल हुए उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. केयू के स्नातकोत्तर के 23 विभागों में 5 अगस्त से 20 अगस्त तक नामांकन चलेगा. बीते 21 जुलाई को रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल की बैठक में उक्त निर्णय हुआ था. कुलपति प्रो. डॉ अंजिला गुप्ता की ओर से अनुमोदित किये जाने के बाद अधिसूचना जारी की गयी.

स्नातक सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी

केयू के कॉलेजों में एनइपी के तहत संचालित चार वर्षीय स्नातक कोर्स के सत्र 2023-27 के सेकेंड सेमेस्टर का परीक्षाफल बुधवार को परीक्षा विभाग ने जारी कर दिया. स्नातक साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स व वोकेशनल कोर्स के सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा अप्रैल 2025 में ली गयी थी. विद्यार्थी इस संबंध में अपने कॉलेजों से विशेष जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

स्नातक बैकलॉग सेमेस्टर वन का रिजल्ट जारी

एकेडमिक सत्र 2020-23 व 2021- 24 के स्नातक सेमेस्टर वन के बैकलॉग परीक्षार्थियों का परीक्षाफल बुधवार को परीक्षा विभाग ने जारी किया. इसमें साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स के ऑनर्स व सामान्य समेत वोकेशनल काेर्स के विद्यार्थी शामिल हैं. यह परीक्षा मई माह 2025 में ली गयी थी.

स्नातक थर्ड सेमेस्टर बैकलॉग का रिजल्ट जारी

एकेडमिक सत्र 2020-23 व 2021-24 के स्नातक थर्ड सेमेस्टर बैकलॉग का परीक्षा परिणाम बुधवार को परीक्षा विभाग ने जारी किया. इसमें साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स के ऑनर्स व सामान्य एवं वोकेशनल कोर्स के भी परीक्षार्थी शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >