Chakradharpur News : सागजोड़ी व नावाडीह में हाथियों ने तोड़ीं दीवारें, ग्रामीणों ने खदेड़ा

मृतक के आश्रित को मिला 4 लाख का मुआवजा

मनोहरपुर.

मनोहरपुर प्रखंड की मकरंडा पंचायत के सागजोड़ी (पीड़िटोला) व नावाडीह में जंगली हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में हैं. गुरुवार रात हाथियों के एक झुंड ने दो ग्रामीणों के घरों को क्षतिग्रस्त कर दिया. जानकारी के अनुसार, रात करीब 9 बजे नावाडीह निवासी सुखमन सुरीन और रात 11 बजे पीड़िटोला निवासी लादुरा गुड़िया के घर पर हाथियों ने हमला किया. हाथियों ने उन कमरों की दीवारें तोड़ दीं जहां धान रखा हुआ था. हालांकि, घर के सदस्यों ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया और हाथियों को खदेड़ दिया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया और ग्रामीणों को मुआवजे के लिए आवेदन करने का निर्देश दिया.

मृतक चंदन जोजो के परिवार को मिली सहायता

इधर, वन विभाग द्वारा हाथी के हमले में जान गंवाने वाले समठा गांव निवासी चंदन जोजो के आश्रित को मुआवजा राशि प्रदान की गयी. बता दें कि 20 दिसंबर 2025 को जंगल में लकड़ी चुनने के दौरान हाथी के हमले में चंदन की मौत हो गयी थी. विभाग ने मृतक की पत्नी नंदी जोजो को अनुग्रह सहायता के रूप में 4 लाख रुपये का चेक सौंपा. इस अवसर पर पूर्व पंचायत समिति सदस्य संदीप गुड़िया और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे. ग्रामीणों ने क्षेत्र में हाथियों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता जताते हुए वन विभाग से सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Atul pathak

अतुल पाठक ने दून ग्लोबल यूनिवर्सिटी, देहरादून से मास्टर डिग्री पूरी की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव है. पिछले दो वर्षों से वे प्रभात खबर से जुड़े हैं और कोल्हान क्षेत्र की खबरों को कवर कर रहे हैं. इससे पहले इंडिया न्यूज और दैनिक जागरण के साथ काम करने का अनुभव है. स्थानीय मुद्दों, जनसरोकार और क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के अलावा उन्हें क्रिकेट में विशेष रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >