Chaibasa News : हाथी ने युवक के पेट में घुसाया दांत, गंभीर

चंपुआ रेंज के उखुंदा सेक्शन के सीतारामपुर गांव की घटना

जैंतगढ़.चंपुआ रेंज के उखुंदा सेक्शन के सीतारामपुर गांव में हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम हाथियों का एक झुंड सीतारामपुर गांव के सामने के जंगल में डेरा जमाये हुए था. हाथी जंगल से निकलकर सड़क की ओर भी आ रहे थे. ग्रामीण हाथी देखने गये कि अचानक एक हाथी हिंसक हो उठा और लोगों को दौड़ाने लगा. भागने के क्रम में बड्डुमुरिया गांव का जितेंद्र गोप खेत की पगडंडी से नीचे गिर गया. हाथी ने अपना दांत उसके पेट में घुसा दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों की मदद से उसे प्राथमिक उपचार के लिए चंपुआ अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहा उसकी गंभीर हालत को देखते हुए क्योंझर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.वन विभाग की टीम खबर पाकर अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली.

दो घरों को नष्ट कर गाय को पटक कर मार डाला

लोगों ने बताया शनिवार सुबह सदर रेंज की तरफ से हाथियों का एक झुंड सीताराम पुर जंगल की ओर आया था, उसमें एक दंतैल हाथी भी शामिल था, ये हाथी काफी हिंसक है.वह हाथी भी झुंड के साथ चंपुआ रेंज के सीतारामपुर गांव में घुस आया है. रास्ते में हाथी ने टिचकुलिया गांव में एक गाय पर हमला कर उसे मार डाला और गांव के दो घरों को भी नष्ट कर दिया है. जितेंद्र की पेट में हाथी ने प्रहार किया है. हाथी के हमला करने से जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया और दांत उसके पेट में घुस गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >