Chaibasa News : भूटान में डीएमएसएफ हारी, डुरस गोल्ड कप फाइनल की आस टूटी

अब तीन मंचों पर डीएमएसएफ का दिखेगा दमखम

चक्रधरपुर. चक्रधरपुर की देवेंद्र मांझी स्पोट् र्स फाउंडेशन (डीएमएसएफ) फुटबॉल टीम का भूटान में आयोजित ऑल इंडिया डुरस गोल्ड कप में फाइनल तक पहुंचने का सपना अधूरा रह गया. गुरुवार को खेले गये रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में डीएमएसएफ को असम की मजबूत टीम के हाथों 2-5 गोल से हार का सामना करना पड़ा. मुकाबले की शुरुआत कड़े संघर्ष के साथ हुई. मध्यांतर तक असम की टीम ने 1-0 की बढ़त बनाए रखी. हाफ टाइम के बाद डीएमएसएफ ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एक शानदार गोल दागकर मैच को बराबरी पर ला दिया, लेकिन इसके बाद टीम अपनी लय कायम नहीं रख सकी. असम के खिलाड़ियों ने तेज गति और रणनीतिक पासिंग के दम पर लगातार गोल करते हुए स्कोर को 5-2 तक पहुंचा दिया. हार के बावजूद डीएमएसएफ खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ खेला. टीम के कोच मोहम्मद इकबाल खान ने कहा, “भले ही सेमीफाइनल में हार हुई, लेकिन खिलाड़ियों का हौसला बुलंद है. आने वाले दिनों में हमारी टीम तीन और बड़े टूर्नामेंट में भाग लेगी और बेहतर प्रदर्शन की पूरी कोशिश करेगी.

आगामी टूर्नामेंटों में भागीदारी:

डीएमएसएफ अब एक के बाद एक तीन अहम फुटबॉल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेगी. स्वर्गीय प्रेम उरांव मेमोरियल चैंपियन ट्रॉफी (असम) का यह टूर्नामेंट हान्तापाड़ा टी गार्डन, असम में आयोजित होगा. इसमें डीएमएसएफ का मुकाबला 1 सितंबर को सिक्किम चाइल्डहुड फुटबॉल क्लब से होगा. नॉर्थ बंगाल गोरखा क्लब टूर्नामेंट (पश्चिम बंगाल) कालचीनी, अलीपुरद्वार में आयोजित इस प्रतियोगिता में डीएमएसएफ 2 सितंबर को तरण जुबली फुटबॉल क्लब, सिलीगुड़ी से भिड़ेगी. एमपी कप फुटबॉल टूर्नामेंट (बीरपारा, पश्चिम बंगाल) बीरपारा जुबली क्लब की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में डीएमएसएफ का मुकाबला 12 सितंबर को गाजोल आदिवासी फुटबॉल क्लब, मालदा से होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >