Chaibasa News : वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करें : पूर्णिमा

नये कानून, सड़क सुरक्षा व मादक पदार्थ को लेकर चलाया जागरुकता अभियान

नोवामुंडी. नोवामुंडी कॉलेज व मध्य विद्यालय नोवामुंडी में शनिवार को थाना की सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी व अजय पासवान के नेतृत्व में नये कानून, सड़क सुरक्षा व मादक पदार्थ के प्रति जागरूक किया गया. विद्यार्थियों को नये कानून व नशा के दुष्प्रभाव के बारे में बताया गया. पूर्णिमा कुमारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें. बिना हेलमेट बाइक न चलायें. ओवर स्पीड न चलें. मोबाइल चलाते हुए व शराब पीकर गाड़ी न चलायें. चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट लगायें. कार्यक्रम में अजय पासवान, जैप के जवान संजय कुमार व नोवामुंडी कॉलेज के शिक्षक छात्र , छात्राएं उपस्थित रहे. वहीं मध्य विद्यालय नोवामुंडी बाजार के प्रभारी प्रधानाचार्य सलोमी धनवार, लक्ष्मी पूर्ति, सिम्पु कुमारी एवं स्कूल की सभी छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

ATUL PATHAK is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >