चाईबासा. "प्रोजेक्ट बचपन- भविष्य की राहें" कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में बाल भोज-सह-जन्मोत्सव का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास और केंद्रों में बेहतर शैक्षणिक माहौल बनाना है. इस अवसर पर उपायुक्त मनीष कुमार ने तांतनगर-सी एवं लोवाहातु केंद्रों में पहुंचकर जुलाई माह में जन्मे बच्चों का सामूहिक केक काटा. उपायुक्त, बीडीओ और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बच्चों के साथ बैठकर भोजन भी ग्रहण किया. उपायुक्त ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र सिर्फ पोषण के नहीं, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास के मुख्य माध्यम हैं. जिला प्रशासन हर बच्चे को स्वस्थ, सुरक्षित और खुशहाल माहौल देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. इस अनूठे आयोजन से बच्चों में भारी उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया.
उपायुक्त ने बच्चों के साथ मनाया जन्मोत्सव

बच्चों के जन्मदिन मनाते उपायुक्त | Prabhat Khabar Network
Copied link
पश्चिमी सिंहभूम में प्रोजेक्ट बचपन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का सामूहिक जन्मोत्सव मनाया गया। उपायुक्त ने बच्चों के साथ केक काटा और भोजन किया।