Chaibasa News : सांस्कृतिक आयोजनों से बच्चों में होता है सर्वांगीण विकास

चाईबासा के संत विवेका स्कूल में ‘फनांजा’ का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह, निदेशक रामावतार ने कहा

चाईबासा.

चाईबासा के संत विवेका इंग्लिश स्कूल में रविवार को स्कूल मेला ‘फनांजा्’ का रंगारंग आयोजन किया गया. इस आयोजन में बच्चों, अभिभावकों और विशिष्ट अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी. पूरा विद्यालय उत्सव के रंग में रंग गया. कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक रामावतार अग्रवाल ने किया. मौके पर उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों और शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और अनुशासन से यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इस तरह के आयोजन से बच्चों में सर्वांगीण विकास होता है. सामाजिक कार्यकर्ता देवी शंकर दत्ता ने कहा कि सीमित संसाधनों से विद्यालय की नींव रखी गयी थी. आज सबके सहयोग से विद्यालय नयी ऊंचाईयों को छू रहा है. चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष ने स्कूल के शैक्षणिक और सांस्कृतिक प्रयासों की सराहना की. विशिष्ट अतिथि मुकुंद रुंगटा ने मेले का भरपूर आनंद लेते हुए आयोजन की भव्यता और सुव्यवस्था की प्रशंसा की.

बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया

विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के मनोरंजन के लिए झूले, खेल स्टॉल, विविध प्रकार के फूड स्टॉल, जादूगर शो और लाइव बैंड की आकर्षक व्यवस्था की गयी थी. वहीं विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. टैलेंट शो के अंतर्गत स्केटिंग, योग, ताइक्वांडो, कार्निवल मार्च तथा वेलकम परेड डांस ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.इस अवसर पर सदर अस्पताल से मेडिकल टीम ने भी अपना असिस्टेंट किया.

अभिभावक भी दिखे उत्साहित

कार्यक्रम को लेकर अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला. कई अभिभावकों ने कहा कि उन्होंने चाईबासा में अब तक इस स्तर का कोई स्कूल कार्यक्रम नहीं देखा.कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री आकाश अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >