प्रतिनिधि, चाईबासा
उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना और साइकिल वितरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त ने बताया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए जिले को आवंटन मिल चुका है. उन्होंने पात्र छात्र-छात्राओं की सूची जल्द तैयार कर राशि भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
पारदर्शिता के लिए भुगतान के बाद बैंक स्टेटमेंट और ट्रांजैक्शन का सत्यापन भी किया जाएगा. वहीं, पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए अधिकारियों को कॉलेजों का निरीक्षण कर दस्तावेजों के सत्यापन का जिम्मा सौंपा गया. साइकिल वितरण की प्रखंडवार समीक्षा के दौरान कम प्रगति वाले प्रखंडों को समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत वितरण पूरा करने की सख्त हिदायत दी गयी. उपायुक्त ने सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों को अपने क्षेत्रों के स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने और जहां कल्याण विभाग के अस्पताल संचालित हैं, वहां की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा. बैठक में आईटीडीए के परियोजना निदेशक, जिला शिक्षा अधीक्षक और सभी प्रखंड कल्याण व शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित थे.
