Chaibasa News : मुख्य समारोह का यूट्यूब पर होगा सीधा प्रसारण

स्वतंत्रता दिवस. पुलिस लाइन में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बुधवार को मुख्य कार्यक्रम स्थल पुलिस केंद्र चाईबासा में परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल किया गया. मौके पर उपायुक्त चंदन कुमार व पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन मौजूद रहे. पदाधिकारियों को सलामी दी गयी. उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने परेड का निरीक्षण किया. डीसी ने ध्वजारोहण किया. पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह का यूट्यूब चैनल के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जायेगा. रिहर्सल परेड में केंद्रीय रिजर्व बल-1 दल, जिला सशस्त्र पुलिस – 2 दल, सहायक पुलिस बल-2 दल (महिला-पुरुष), गृह रक्षक- 2 दल, एनसीसी टाटा कॉलेज, मांगी लाल रुंगटा उच्च विद्यालय, स्काउट एंड गाइड चाईबासा के कुल 10 प्लाटून व संत जेवियर उच्च विद्यालय लुपंगुटू की बैंड पार्टी शामिल रही. इस दौरान सदर चाईबासा अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग टोपनो, जिला नजारत उप समाहर्ता देवेंद्र कुमार, सदर चाईबासा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहामन टुटी, गोपनीय प्रभारी कुमार हर्ष उपस्थित थे.

पुलिस लाइन में मंत्री दीपक बिरुवा करेंगे ध्वजारोहण:

पुलिस लाइन केंद्र चाईबासा में मंत्री दीपक बिरुवा सुबह 9.05 बजे ध्वजारोहण करेंगे. सुबह 10.10 बजे आयुक्त कार्यालय में पुलिस उपमहानिरीक्षक, 10:50 बजे जिला समाहरणालय में उपायुक्त ध्वजारोहण करेंगे. 14 अगस्त को सुबह 7.30 बजे से समाहरणालय परिसर से घंटाघर चौक तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >