चाईबासा. मंझारी प्रखंड के पांड्रासाली गांव में इंद्र पूजा सह छाता मेला का आयोजन किया गया. मेला में फुटबॉल प्रतियोगिता भी आयोजित हुई, जिसमें आसपास के गांवों के अलावा ओडिशा के लोग भी शामिल हुए. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुल 15 टीमों ने भाग लिया. प्रत्येक टीम की नृत्य मंडली में 70 से 150 सदस्य थे, जो दर्शकों का प्रमुख आकर्षण बना रहा. मुख्य अतिथि सरायकेला-खरसावां जिला परिषद सदस्य सोनाराम बोदरा ने कहा कि ऐसे मेले हमारी लोक कला, संस्कृति व परंपराओं को जीवित रखते हैं. पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, प्रदेश अध्यक्ष ऑल इंडिया हो लैंग्वेज ऐक्शन कमेटी झारखंड के सावन सोय, समाजसेवी अमन हांसदा, सोनाराम गगराई ने सभी को पुरस्कृत किया. मौके पर सावन सोय, विकास बिरुवा, साधु चरण बिरुवा, रवि बिरुवा, अंकुरा बिरुवा, मुंडा घनश्याम बिरुवा, बैजनाथ बिरुवा, तुराम मौजूद थे.
Chaibasa News : सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुपर आकड़ा पुरनापानी प्रथम
फुटबॉल में जयराम एफसी बना विजेता, 50 हजार रुपये नकद मिले

Chaibasa News : सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुपर आकड़ा पुरनापानी प्रथम