संवाददाता, चाईबासा मंगलाहाट के ठेकेदार गंगा प्रसार गुप्ता ने कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त को आवेदन देकर मंगलाहाट से अतिक्रमण हटाने की मांग की है. उन्होंने बताया कि यह क्षेत्र का सबसे बड़ा हाट है, जहां लगभग 80 प्रतिशत आदिवासी एवं अन्य समुदाय के लोग खरीदारी के लिए आते हैं. आरोप है कि हाट के टी-शेड और सार्वजनिक स्थानों पर दुकानदारों ने स्थायी अतिक्रमण कर शटर व पक्की दुकानें बना ली हैं. उन्होंने कहा कि इस संबंध में पूर्व में उपायुक्त और नगर परिषद को कई बार आवेदन दिया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. वर्ष 2020 में सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने 193 दुकानों को हटाने का नोटिस भी जारी किया था, लेकिन इसका पालन नहीं कराया गया. अब अतिक्रमण बढ़कर 293 दुकानों तक पहुंच गया है, जिससे हाट परिसर की सड़कें संकरी हो गयी हैं और साइकिल व बाइक का आवागमन भी बाधित हो रहा है. ठेकेदार ने आयुक्त से शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग की है.
मंगलाहाट से अतिक्रमण हटाने की आयुक्त से लगायी गुहार
चाईबासा के मंगलाहाट में बढ़ते अतिक्रमण को लेकर ठेकेदार ने कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त से शिकायत की है। जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों नहीं हो रही कार्रवाई।

मंगलाहाट से अतिक्रमण हटाने की आयुक्त से लगायी गुहार