4.80 लाख रुपये का दोस्ताना लोन पड़ा भारी, सीजेएम कोर्ट पहुंची महिला, पढ़ें पूरा मामला...

चाईबासा की नाजिश परवीन ने दोस्त अजय कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि दोस्त ने 4.80 लाख रुपये का दिया चेक बाउंस हो गया.

चाईबासा: बड़ी बाजार के बरकंदाजटोली निवासी नाजिश परवीन ने साईं कुटीर मधु बाजार निवासी अजय कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ चेक बाउंस मामले में सीजेएम न्यायालय में शिकायतवाद दर्ज कराया है. शिकायत में नाजिश परवीन ने आरोप लगाया है कि अजय कुमार विश्वकर्मा ने उनसे दोस्ताना लोन के रूप में 4.80 लाख रुपये लिये थे. राशि वापस करने के एवज में उन्होंने 4.80 लाख रुपये का एक चेक दिया था.

खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने से बाउंस हुआ चेक

शिकायत के अनुसार, नाजिश परवीन ने उक्त चेक को बैंक में जमा किया. लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण बैंक ने चेक को बाउंस कर दिया. चेक बाउंस होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने इसकी सूचना अजय कुमार विश्वकर्मा को दी. शिकायतकर्ता के अनुसार, सूचना देने के बावजूद उनकी ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला और न ही राशि का भुगतान किया गया.

न्यायालय में दर्ज कराया शिकायतवाद

इसके बाद नाजिश परवीन ने न्याय पाने के लिए सीजेएम न्यायालय का रुख किया और अजय कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ शिकायतवाद दर्ज कराया. शिकायतकर्ता ने न्यायालय से मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है. फिलहाल मामला न्यायालय में विचाराधीन है. मामले में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत तथ्यों और दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >