बागडीह में NI वर्क के चलते 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, उत्कल एक्सप्रेस का बदला रूट

चक्रधरपुर रेल मंडल के बागडीह स्टेशन पर एनआई वर्क के कारण 1 से 3 नवंबर तक 9 जोड़ी एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनें रद्द रहेंगी. यात्रा से पहले पूरी सूची देखें.

चक्रधरपुर: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत बागडीह स्टेशन पर 1 से 3 नवंबर तक नॉन-इंटरलोकिंग कार्य किया जायेगा. रेलवे बोर्ड से स्वीकृति मिलने के बाद 3 नवंबर को 6 घंटे का ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा, जबकि 1 व 2 नवंबर को एनआई कार्य की तैयारियां होंगी. इस कार्य के पूरा होने से बागडीह यार्ड में तकनीकी सुधार होगा और बागडीह-झारसुगुड़ा के बीच चौथी लाइन चालू कर दी जायेगी.

इस विकास कार्य के चलते यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने 1 से 5 नवंबर के बीच 9 जोड़ी एक्सप्रेस व मेमू ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है. इसके अलावा 2 नवंबर को उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जायेगी.

ट्रेन संख्याट्रेन का नाम व मार्गरद्द रहने की अवधि
68029 / 68030राउरकेला-झारसुगुड़ा-राउरकेला मेमू1 से 3 नवंबर
18109 / 18110इतवारी-टाटा-इतवारी एक्सप्रेस1 से 3 नवंबर
18175 / 18176हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया एक्सप्रेस1-3 नवंबर (18175) / 2-4 नवंबर (18176)
22861 / 22862हावड़ा-कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस3 नवंबर (22861) / 4 नवंबर (22862)
18107 / 18108राउरकेला-जगदलपुर-राउरकेला एक्सप्रेस3 नवंबर (18107) / 4 नवंबर (18108)
13425 / 13426मालदा टाउन-सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस31 अक्टूबर (13425) / 2 नवंबर (13426)
18125 / 18126राउरकेला-पुरी-राउरकेला एक्सप्रेस3 नवंबर
17433 / 17434तिरुपति-रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस2 नवंबर (17433) / 5 नवंबर (17434)
22839 / 22840भुवनेश्वर-राउरकेला-भुवनेश्वर एक्सप्रेस3 नवंबर

उत्कल एक्सप्रेस का रूट रहेगा डायवर्ट

2 नवंबर को गाड़ी संख्या 18477 (पुरी-ऋषिकेश) और 18478 (ऋषिकेश-पुरी) उत्कल एक्सप्रेस अपने नियमित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग भाया कटक-संबलपुर सिटी- झारसुगुड़ा रोड-ईब होकर संचालित होगी. रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन का शेड्यूल जरूर जांच लें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सुशील कुमार महतो

सुशील कुमार महतो के पास 21 वर्षों की पत्रकारिता का अनुभव है. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से बीएससी किया है. उन्होंने खोजी पत्रकारिता, राजनीतिक एवं सामाजिक विश्लेषण, ग्रामीण विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेलवे और जनसरोकार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली रिपोर्टिंग की है. वे दो-तीन वर्षों से डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं और आधुनिक पत्रकारिता के माध्यमों का प्रभावी उपयोग करते हुए समाज के महत्वपूर्ण मुद्दों को व्यापक स्तर तक पहुंचा रहे हैं. वर्तमान में प्रभात खबर के चक्रधरपुर कार्यालय में कार्यरत हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >