सांपों से रक्षा के लिए की मां की विशेष पूजा, जानें क्या है मान्यता

चक्रधरपुर के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मां मनसा की पूजा श्रद्धा के साथ संपन्न हुई। भक्तों ने सुख-समृद्धि के लिए मां की आराधना की। जानें पूजा की पूरी जानकारी।

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को नागों की देवी मां मनसा की पूजा पूरे विधि-विधान, श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुई. शहर के दंदासाई सहित कई स्थानों पर मां मनसा की आकर्षक प्रतिमाएं स्थापित की गईं. यहां सुबह से ही दर्शन व पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. भक्तों ने फल, फूल, मिठाई अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य व रक्षा की कामना की.

वर्ष में चार संक्रांतियों पर होती है पूजा

स्थानीय परंपरा के अनुसार, मां मनसा की पूजा सावन, भादो, आश्विन और कार्तिक माह की 17वीं तिथि (संक्रांति) पर की जाती है. सावन संक्रांति की पूजा संपन्न होने के बाद अब आगामी 17 सितंबर को भादो संक्रांति पर मां मनसा की आराधना होगी. इसके उपरांत आश्विन व कार्तिक संक्रांति पर भी यह धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा.

चक्रधरपुर में मां मनसा की पूजा.

क्या है मान्यता

मनसा पूजा को लेकर ग्रामीणों में गहरी आस्था और कई प्राचीन मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. मान्यता है कि मां मनसा नागों की देवी हैं. उनकी पूजा करने से परिवार पर सांपों का भय कम होता है. सुख-समृद्धि और आरोग्य की प्राप्ति होती है. धालभूमगढ़ के खरबंदा में करीब 350 वर्षों से चली आ रही मनसा पूजा इसी आस्था और परंपरा का प्रतीक है. ग्रामीणों का विश्वास है कि धालभूम के राजा के समय से यहां मां मनसा की पूजा होती आ रही है. पूजा के दौरान नागों की विधिवत पूजा की जाती है और झापान की परंपरा निभाई जाती है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि शंकर मोहंती

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >