चक्रधरपुर में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी तेज, कराईकेला में 5 कुण्डीय यज्ञ संपन्न

चक्रधरपुर में 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी तेज, कराईकेला में 5 कुण्डीय यज्ञ संपन्न

फोटो बंदगाँव: वर्ष 2027 में चक्रधरपुर में प्रस्तावित 108 कुण्डीय गायत्री महायज्ञ की तैयारी के तहत कराईकेला में 5 कुण्डीय सामूहिक प्रार्थना गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुति देकर सुख-समृद्धि और विश्व कल्याण की कामना की. संध्या में दीप यज्ञ भी आयोजित हुआ. कार्यक्रम में सात यजमानों को गायत्री दीक्षा दी गई तथा एक गर्भवती महिला का पुंसवन संस्कार संपन्न कराया गया.गायत्री शक्ति पीठ गोलपहाड़ी से आए टाटानगर उपजोन समन्वयक संतोष संगम ने यज्ञ और संस्कारों के महत्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय गायत्री परिवार के सदस्य गंगेश प्रजापति, मनोज महतो , सियाराम पंडित , मनोज प्रधान सबिता, जोशना, सुलोचना एवं ग्रामीणों का महत्वपूर्ण योगदान रहा .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANIL TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >