Chaibasa News :स्थानीय युवाओं को रोजगार व गांवों में सुविधाएं दे सेल : ग्रामीण

गुवा. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के बैनर तले ग्रामीणों ने बैठक की

गुवा .

गुवा सेल खदान प्रबंधन के खिलाफ ठाकुरा गांव के ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के बैनर तले शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने ठाकुरा गांव में बैठक की. इसमें काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी प्रशांत चांपिया ने की. बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सेल खदान चालू होने के बाद से ठाकुरा गांव को सीएसआर के तहत कोई लाभ नहीं मिल है. सेल प्रबंधन ने वादा किया था कि गांव के 500 बेरोजगार युवाओं को ठेका मजदूर के रूप में बहाल किया जायेगा. आज तक एक भी युवक को अवसर नहीं मिला. गांव में बेरोजगारी बढ़ रही है. ग्रामीणों ने यह भी कहा कि सीएसआर के माध्यम से दी जाने वाली पेयजल सुविधा, चिकित्सा सेवा और विद्यालय से संबंधित सुविधाएं पूरी तरह बंद कर दी गयी हैं. गुवा सेल खदान में सिविल और ट्रांसपोर्टिंग का काम बाहरी लोगों को सौंपा जा रहा है. बैठक में निर्णय लिया गया कि अब सेल प्रबंधन के आश्वासनों पर विश्वास नहीं किया जायेगा. यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया, तो झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन के नेतृत्व में गुवा सेल का चक्का जाम किया जायेगा. इसे लेकर जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जायेगी. बैठक में प्रशांत चांपिया, बबलू चांपिया, मदन चांपिया, राजेश चांपिया, सपना चांपिया, यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, रितेश पाणिग्राही सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >