Chaibasa News : अनुशासन व समर्पण भाजपा की पहचान : मनोज

नव नियुक्त पदाधिकारियों का हुआ सम्मान

चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू की अध्यक्षता में जिला कार्य योजना की बैठक हुई. इसका शुभारंभ पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण और दो मिनट का मौन रखकर किया गया. कार्यकर्ताओं ने उनके संगठनात्मक योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर संगठन के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रभारी मनोज महतो वाजपेई, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा उपस्थित रहीं. जिला प्रभारी मनोज सिंह ने कहा कि अनुशासन और समर्पण ही भाजपा की पहचान है. कार्यकर्ता समाज के हर वर्ग से जुड़कर संगठन को सशक्त बनायें. पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने कार्यकर्ताओं से राजनीति को सेवा का माध्यम बनाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि जब कार्यकर्ता सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहते हैं, तो जनता और नेता के बीच का अविश्वास स्वतः समाप्त हो जाता है. प्रदेश उपाध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचायें. समन्वय ही सफलता का आधार है. मंच का संचालन चंदन झा ने किया और धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह ने किया. कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष संजय पांडे, सतीश पुरी, महामंत्री भूषण पाट पिंगुआ, उपाध्यक्ष रंजन प्रसाद, सनी पासवान, जिला मंत्री पवन शर्मा, धीरज सिंह, रमेश दोदराजका आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Atul pathak

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >