न आवास की सूची मिली, न सड़क बनी...अब ग्रामीणों ने लिया ये बड़ा फैसला

हुडंगदा पंचायत के भारंडीया लखीरामसाई गांव में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास और सड़क निर्माण की समस्याओं को लेकर बैठक की और अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया.

बंदगांव : सरकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक नहीं पहुंचने और गांव की बदहाल सड़क को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है. हुडंगदा पंचायत अंतर्गत भारंडीया लखीरामसाई गांव में ग्राम मुंडा मंगल सरदार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, सड़क निर्माण समेत कई मूलभूत समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. बैठक में ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे.

पीएम आवास के लाभुकों की सूची सार्वजनिक करने की मांग

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के कई जरूरतमंद परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ सही तरीके से नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने पंचायत भवन में योजना के तहत चयनित सभी लाभुकों की सूची सार्वजनिक रूप से चस्पा करने की मांग की. ग्रामीणों ने कहा - गांव में ग्राम सभा आयोजित कर वास्तविक रूप से योग्य और जरूरतमंद लोगों का चयन किया जाए, ताकि गरीब परिवारों को पक्का मकान बनाने के लिए सरकारी योजना का लाभ मिल सके.

बीडीओ और डीसी को सौंपेंगे मांग पत्र

ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि समस्याओं को लेकर जल्द ही प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और उपायुक्त (डीसी) को मांग पत्र सौंपा जाएगा. मांग पत्र में पीएम आवास योजना के लाभुकों की सूची सार्वजनिक करने और पात्र ग्रामीणों को योजना का लाभ देने की मांग प्रमुख रूप से शामिल होगी.

2000 फीट सड़क नहीं बनी तो बरसात में बढ़ती है परेशानी

बैठक में गांव की सड़क का मुद्दा भी जोर-शोर से उठा. ग्रामीणों ने बताया - पतरस ओड़िया के घर से इमली पेड़ तक करीब 2000 फीट सड़क का निर्माण बेहद जरूरी है. सड़क नहीं होने से ग्रामीणों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी होती है. बरसात के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है. ग्रामीणों ने इस सड़क का निर्माण कराने की मांग भी डीसी और बीडीओ से करने का निर्णय लिया.

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

बैठक के अंत में ग्राम मुंडा मंगल सरदार ने कहा कि पहले सभी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को मांग पत्र सौंपा जाएगा. इसके बाद भी यदि समाधान की दिशा में पहल नहीं हुई, तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे. बैठक में दुखन सरदार, फ्रांसिस बोदरा, वीरान सरदार, सोमवारी सरदार, सुनीता सरदार, उषा सरदार, इतवारी सरदार, चूड़ामणि सरदार, श्रीमती सरदार, सावित्री सरदार, पंगोला सरदार, बेएं बोदरा, रोहित दास सरदार, धन सिंह मुंडा, पीटर बोदरा, सोमा सरदार, बुधराम सरदार, धर्म सरदार, दुर्गा सरदार, गुरु चरण सरदार, कृष्ण सरदार, मंगल सरदार, सोनू सरदार, महेंद्र सरदार, जीतू सरदार आदि मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anil tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >