इस दिन गूंजेगा बाबा गणिनाथ का जयकारा, निकलेगी शोभायात्रा, मंदिर निर्माण पर भी बनी रणनीति

बड़बिल में बाबा गणिनाथ का जन्मोत्सव 26 सितंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में शोभायात्रा और मंदिर निर्माण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

गुवा : बाबा गणिनाथ जी के जन्मोत्सव को लेकर मध्यदेशीय वैश्य समाज ने तैयारियां शुरू कर दी हैं. गुरुवार देर शाम स्थानीय श्री बांके बिहारी भवन में आयोजित बैठक में जन्मोत्सव को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया. सर्वसम्मति से तय हुआ कि आगामी 26 सितंबर को बाबा गणिनाथ जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दौरान शहर में शोभायात्रा निकाली जाएगी. वहीं पूजा-अर्चना, झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी.

शोभायात्रा से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम तक होंगे आयोजन

बाबा गणिनाथ पूजा समिति एवं मध्यदेशीय वैश्य महासभा के सदस्यों की बैठक में जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. तय कार्यक्रम के अनुसार जन्मोत्सव के दिन विधिवत पूजा-अर्चना के बाद झंडोत्तोलन किया जाएगा. इसके बाद शोभायात्रा निकाली जाएगी. कार्यक्रम में समाज के लोगों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया. जन्मोत्सव को खास बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा. इसके लिए तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की रूपरेखा तय की गयी.

मंदिर निर्माण को लेकर भी हुई चर्चा

बैठक में बाबा गणिनाथ जी के मंदिर निर्माण का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. सदस्यों ने मंदिर निर्माण की दिशा में ठोस पहल करने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया. समाज की ओर से इस दिशा में आगे की कार्रवाई और आवश्यक तैयारियों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में समिति के अध्यक्ष मोहन गुप्ता, सचिव नूतन गुप्ता, उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद, कोषाध्यक्ष पिंटू प्रसाद के अलावा सदस्य मनोज गुप्ता, नील कुमार साहू, विजय प्रसाद, अभिषेक प्रसाद, प्रमोद प्रसाद और राजेंद्र प्रसाद समेत समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sandip K

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >