Chaibasa News : शोषितों और वंचितों की आवाज थे बाबू जगजीवन राम : कांग्रेस

कांग्रेसियों ने पुण्यतिथि पर बाबू जगजीवन राम को याद किया

चाईबासा. चाईबासा स्थित कांग्रेस भवन में पूर्व उप प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की पुण्यतिथि पर रविवार को कांग्रेसियों ने उनकी तस्वीर पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि बाबू जगजीवन राम ने आजादी की लड़ाई से ही शोषितों और वंचितों की आवाज उठाने का बीड़ा उठाया. खुद के जीवन में शोषण के खिलाफ बगावत करते हुए उन्होंने सामाजिक परिवर्तन का झंडा उठाकर दलित-पिछड़ों को सम्मान दिलाने के मिशन की अगुआई की. संसद में जनप्रतिनिधि, उपप्रधानमंत्री, कई महत्वपूर्ण विभागों में केंद्रीय मंत्री की भूमिका में उनका योगदान अतुलनीय है. बाबू जगजीवन राम ने देश को सामाजिक न्याय एवं संवैधानिक अधिकारों की ताकत का एहसास कराया. प्रवक्ता त्रिशानु राय ने बाबू जगजीवन राम द्वारा बनाये एवं मजबूत किये गये सामाजिक न्याय के मार्ग पर चलते रहने का संकल्प लिया. मौके महासचिव लियोनार्ड बोदरा, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, सोशल मीडिया चेयरमैन रवि कच्छप, नगर अध्यक्ष मो सलीम, वरीय कांग्रेसी सुरसेन टोपनो, महीप कुदादा, नंद गोपाल दास, नगर उपाध्यक्ष सुभाष राम तुरी, महासचिव विजय सिंह, कार्यालय सचिव सुशील दास, आलोक मजुमदार, रवि देवगम, अनिल दास आदि मौजूद थे.

करंजो में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मनी जयंती

बिरसा सेवा संस्थान ग्रामोत्थान संसाधन केंद्र करंजो में नेहरू युवा केंद्र के सौजन्य से महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनायी गयी. इस अवसर पर एकल अभियान संच समिति अध्यक्ष तीरथ जामुदा बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. श्री जामुदा ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर पौधरोपण भी किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >