Chaibasa News : कराटे ग्रेडिंग परीक्षा में आर्यन केरकेट्टा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

चाईबासा : संत टेरेसा हाइस्कूल में कराटे ग्रेडिंग परीक्षा हुई

चाईबासा. जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया झारखंड पश्चिमी सिंहभूम की ओर से शनिवार को झींकपानी ब्रांच के मुख्य कराटे प्रशिक्षण केंद्र संत टेरेसा हाई स्कूल कुम्हार टोली में जूनियर कलर बेल्ट की कराटे ग्रेडिंग परीक्षा हुई. परीक्षा में आर्यन केरकेट्टा ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में मुख्य रूप से किहोन, काता, कुमिते एवं शारीरिक परीक्षा के साथ मौखिक परीक्षा ली गयी. इस कराटे बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में लगभग 15 कराटेकार संत टेरेसा हाई स्कूल में कराटे सीखने वाले नियमित छात्र एवं छात्राएं भाग लिये. ग्रेडिंग परीक्षा को जेके एआइ झारखंड के मुख्य कराटे प्रशिक्षक पंकज कुमार सिंह की देखरेख में की गयी. कराटे ग्रेडिंग परीक्षा के समापन के बाद कराटेकारों के बीच प्रमाण पत्र दिया गया.

कराटे ग्रेडिंग परीक्षा का परिणाम

नवमी क्यू रेड बेल्ट में अनु बारी, मालती बिरुली ,कविता हेंब्रम अंजलि बांकुरा, आर्यन केरकेट्टा, जसमीन सिंकू, धर्मेंद्र तांती, विशाल तुबिद, कशिश सावैयां, बेउला पूर्ति, हनी दोगो, स्मृति रानी पन्ना, प्रियहंसिनी तिरिया एवं दिव्या कोड़ा सफल हुए. इस परीक्षा को सफल बनाने में सेंसाई देवाशीष प्रसाद खंडाइत का सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >