Chaibasa News : विधानसभा क्षेत्रों में बीएलए की नियुक्ति करें राजनीतिक दल

चाईबासा, मझगांव और मनोहरपुर विस क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक

चाईबासा .चाईबासा, मझगांव और मनोहरपुर विस क्षेत्र के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक हुई. यहां बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति पर चर्चा हुई. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने बताया कि चुनाव आयोग ने मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए राजनीतिक दलों को बूथ स्तर पर एजेंट नियुक्त करने की अनुमति दी है. ये एजेंट मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने व संशोधन कार्यों में सहयोग करेंगे. संबंधित बूथ स्तर के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे. प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए राजनीतिक दलों को अपने अधिकृत प्रतिनिधि के माध्यम से बीएलए की नियुक्ति करनी होगी. इसके लिए आयोग से निर्धारित प्रपत्र बीएलए- 2 का प्रयोग अनिवार्य होगा, जिसपर अधिकृत व्यक्ति के मूल हस्ताक्षर आवश्यक होंगे. उन्होंने सभी राजनीतिक दलों से शीघ्र नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया. बैठक में अंचलाधिकारी सदर उपेंद्र कुमार व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में कांग्रेस से त्रिशानु राय, झामुमो से इकबाल अहमद, भाजपा से रंजन प्रसाद, राजद से मो अलताब व बसपा से जेम्स हेम्ब्रम उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >