प्रतिनिधि, चाईबासा
सेल द्वारा आयोजित स्वर्गीय राधे सुम्बरुई व पूर्णचंद्र बिरुवा आर्चरी टूर्नामेंट-2026 में सरस्वती शिशु विद्यामंदिर, चाईबासा की कक्षा पांच की छात्रा एंजेलिना जामुदा ने अंडर-13 वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया. शनिवार को विद्यालय की वंदना सभा में प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास ने उन्हें मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया.
