आंगनबाड़ी केंद्रों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

चाईबासा में नोडल अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों, प्रोजेक्ट बचपन और मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी 18 प्रखंडों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विशेष अभियानों के प्रभावी क्रियान्वयन की सतत निगरानी के उद्देश्य से प्रतिनियुक्त वरीय नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडल अधिकारियों ने अपने-अपने अधिसूचित प्रखंड क्षेत्रों का विस्तृत भ्रमण किया. इस दौरान अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों से लेकर मतदान केंद्रों तक संचालित गतिविधियों का जमीनी निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

'प्रोजेक्ट बचपन' के तहत बाल भोज में हुए शामिल

भ्रमण के क्रम में पदाधिकारियों ने प्रोजेक्ट बचपन–भविष्य की राहें के अंतर्गत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित बाल भोज-सह-जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया. इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ संवाद करते हुए उनके पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया. अधिकारियों ने बच्चों को पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने और आंगनबाड़ी केंद्रों में निर्धारित मानकों के अनुरूप सेवाएं देने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की गुणवत्तापूर्ण पहुंच सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची और चुनाव पाठशाला की समीक्षा

निर्वाचन कार्यों पर जोर: इसके उपरांत अधिकारियों ने प्रखंड क्षेत्रों में संचालित मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. उन्होंने बीएलओ और सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति देखी. नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित लोगों के नाम हटाने और त्रुटियों के संशोधन संबंधी प्रक्रियाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों ने सभी कार्यों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश दिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anil Ranjan

Published by: Sweta Vaidya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >