Chaibasa News : और जी उठे प्रभु यीशु, खुशी से झूमे मसीही

चाईबासा. ईस्टर की पूर्व संध्या पर गिरजाघरों में पास्का जागरण

चाईबासा. प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान पर्व ईस्टर की पूर्व संध्या पर शनिवार को रोमन कैथोलिक चर्च में विशेष पास्का जागरण किया गया. कैंडल जलाकर ज्योति गुणगान किया गया. बाइबिल का पाठ कर विश्व कल्याण की कामना हुई. दूसरों के सुख के लिए कष्ट सहने और दीन-दुखियों की सेवा का संकल्प दिलाया गया. रोमन कैथोलिक गिरजाघर में रात 10 बजे पास्का जागरण अनुष्ठान आरंभ हुआ. करीब दो घंटे तक अनुष्ठान चला. अनुष्ठान के उपरांत रात्रि 12 बजे प्रभु के जी उठने की खुशियां मनायी गयीं. एक-दूसरे को बधाई दी गयी. रविवार को ईस्टर उल्लासपूर्वक मनाया जायेगा. पल्ली पुरोहित फादर निकोलस केरकेट्टा ने बताया कि मान्यता है कि प्रभु यीशु को शुक्रवार के दिन क्रूस पर टांगा गया था. तीन दिन बाद प्रभु दोबारा जी उठे थे. इसी की खुशी में ईस्टर मनाया जाता है.

अनुष्ठाता चर्च के पल्ली पुरोहित फादर निकोलस केरकेट्टा, फादर अगस्तीन कुल्लू व फादर युजिन एक्का ने ईस्टर का संदेश सुनाया. बपतिस्मा की प्रतिज्ञा दिलायी. ईश्वर ने अपने प्रिय पुत्र से संपूर्ण मानव जाति को पाप और मुत्यु की दासता से मुक्त किया. मनुष्यों को पाप मुक्त करने के लिए ईश पुत्र हमारे प्रभु यीशु ने शरीर धारण, मृत्यु और पुनरुत्थान द्वारा अपने शाश्वत पिता आदम के पाप का ऋण चुकाया. प्रभु ने मेमने के रक्त की बजाय अपने रक्त से पाप का कलंक मिटा दिया. पास्का जागरण में काफी संख्या में मसीह समुदाय के लोग उपस्थित हुए.

ईस्टर पर्व को लेकर कब्रिस्तान की सफाई व रंग-रोगन हुआ

गुवा. गुवा के क्रिश्चियन एसोसिएशन ने 20 अप्रैल को होने वाले ईस्टर कब्र पर्व को लेकर शनिवार को कब्रिस्तान की साफ- सफाई, रंग- रोगन व कब्रों की मरम्मत की. रविवार को ईसाई समुदाय प्रभु यीशु मसीह के पुनरुत्थान का जश्न मनायेगा. गीत प्रस्तुत किया जायेगा. वहीं, पादरी प्रार्थना करेंगे. पर्व सचिव पंचम जार्ज सोय को समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया जायेगा. बताया जाता है कि प्रभु यीशु मसीह को क्रूस पर लटकाने के तीसरे दिन कब्र पर्व के दिन जी उठे थे. उनकी याद में लोग कब्रिस्तान में पूर्वजों के लिए कैंडल जला व फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि देंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >