Chaibasa News : अतिक्रमण करनेवाले दुकानदारों के खिलाफ शहर में चला अभियान

अतिक्रमण करनेवाले दुकानदारों के खिलाफ शहर में चला अभियान

चाईबासा.

सदर थाना प्रभारी ने रविवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया. इसके तहत दुकान के आगे तिरपाल लगाकर सामन रखने वाले दुकानदारों को फटकार लगायी और तिरपाल व लकड़ी व बांस को हटाया. शहीद पार्क से लेकर पोस्ट ऑफिस चौक तक अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी तरुण कुमार ने बताया कि दुकानदारों को अतिक्रमण न करने की चेतावनी दी गयी है. इसके बावजूद यदि सड़कों पर तिरपाल व समान नजर आता है तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AKASH

AKASH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >