अमरनाथ जैसा अद्भुत नजारा...चाईबासा में प्राकृतिक बर्फ से बना बाबा बर्फानी का भव्य शिवलिंग

चाईबासा के शिवालय में बाबा बर्फानी का अलौकिक स्वरूप देख श्रद्धालु हुए मंत्रमुग्ध. प्राकृतिक बर्फ से बने शिवलिंग के दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भारी भीड़.

चाईबासा : शिव भक्त मंडल चाईबासा द्वारा शुक्रवार को बांधपाड़ा शिवा तालाब स्थित शिवालय परिसर में बाबा बर्फानी के दिव्य एवं अलौकिक स्वरूप का भव्य आयोजन किया गया. प्राकृतिक बर्फ से निर्मित विशाल एवं आकर्षक शिवलिंग श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी. पूरा शिवा तालाब परिसर हर-हर महादेव, बम-बम भोले के जयघोष से गूंज उठा.

आकर्षक ढंग से सजाया बर्फ से निर्मित शिवलिंग

अमरनाथ धाम की पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के स्वरूप की अनुभूति कराने के उद्देश्य से प्राकृतिक बर्फ से बाबा बर्फानी का भव्य स्वरूप तैयार किया गया था. बर्फ से निर्मित शिवलिंग को आकर्षक ढंग से सजाया गया. इसने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण का अनुभव कराया. दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह और आस्था देखने को मिली.

पूजा-अर्चना के लिए की गयी थी विशेष व्यवस्था

इस अवसर पर शिव भक्त मंडल की ओर से दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू दर्शन व्यवस्था को लेकर मंडल के सदस्य पूरे समय सक्रिय रहे. बड़ी संख्या में महिला, पुरुष एवं बच्चों ने बाबा बर्फानी के दर्शन कर भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि एवं परिवार की मंगलकामना की.

शिवलिंग देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे

कार्यक्रम के दौरान शिवा तालाब परिसर पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के समक्ष शीश नवाकर अपनी श्रद्धा अर्पित की. प्राकृतिक बर्फ से निर्मित भव्य शिवलिंग को देखने के लिए शहर के विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालु पहुंचे. शिव भक्त मंडल के सदस्यों ने कहा - बाबा बर्फानी के इस आयोजन का उद्देश्य चाईबासा के श्रद्धालुओं को अमरनाथ धाम की आस्था और आध्यात्मिक अनुभूति से जोड़ना है. मंडल द्वारा प्रत्येक वर्ष श्रद्धा एवं भक्ति के साथ इस आयोजन को और भव्य बनाने का प्रयास किया जाता है.

इनका रहा योगदान

आयोजन को सफल बनाने में सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय, शिव भक्त मंडल के सदस्य सज्जन रूंगटा, कन्हैया लाल अग्रवाल, अनूप जोशी, सीताराम जोशी, हजारी गोयल, रोहित रूंगटा, भरत रूंगटा, मंटू शर्मा, कमल लाट, कुन्दन गोयल, पप्पू गोयल, चंदा शर्मा, दीपक अग्रवाल, मिक्कू पाड़िया, सुशील चोमल, डब्बू चौबे, पवन शर्मा, भावेश राठौड़, विकास गोयल, सुजीत महतो एवं शिवांश साव की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bhagirathi Mahato

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >