नदी व तटीय क्षेत्रों में विशेष सतर्कता, शेल्टर होम व राहत शिविर तैयार

पश्चिमी सिंहभूम में लगातार बारिश से संजय नदी का जलस्तर बढ़ा। डीसी ने लिया जायजा, प्रशासन ने तटीय इलाकों में अलर्ट जारी कर शेल्टर होम तैयार रखने के निर्देश दिए।

चक्रधरपुर : लगातार बारिश से पश्चिमी सिंहभूम जिले की नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. संभावित बाढ़ और आपात स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन मुस्तैद है. उपायुक्त मनीष कुमार ने मंगलवार को चक्रधरपुर की पुरानी बस्ती स्थित सीढ़ी घाट पहुंचकर संजय नदी के जलस्तर का जायजा लिया. उनके साथ पोड़ाहाट-चक्रधरपुर की एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी और नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा मौजूद रहे.

निचले इलाकों व तटीय क्षेत्रों पर नजर रखें : डीसी

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निचले इलाकों और तटीय क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखें. उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता आम जनता की सुरक्षा है. एहतियात के तौर पर संभावित प्रभावित क्षेत्रों में शेल्टर होम और राहत शिविरों को तैयार रखने के निर्देश दिये गये हैं. साथ ही, स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल सके. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे उफनती नदियों और जलस्रोतों के पास न जाएं, बच्चों को दूर रखें और किसी भी तरह का जोखिम न उठायें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि शंकर मोहंती

रवि शंकर मोहंती तकरीबन 18 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में एमए किया है. ग्रामीण पत्रकारिता के क्षेत्र में इनकी पकड़ अच्छी है. डिजिटल जर्नलिज्म में नौ साल का अनुभल है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >