19 वर्ष तक के किशोरों को दी जायेगी एल्बेंडाजोल की दवा

डीसी, डीडीसी व सीएस ने जागरुकता रथ को रवाना किया

चाईबासा.

जिले में 15 जून से आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम के आयोजन व जन-जागरुकता के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय परिसर से विशेष पहल की गयी. उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार तथा सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी द्वारा संयुक्त रूप से जागरुकता प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. यह प्रचार वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को अभियान में भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा. इसके माध्यम से कृमि संक्रमण से बचाव, स्वच्छता के महत्व, हाथ धोने की आदत और कृमिनाशक दवा के लाभों का संदेश फैलाया जाएगा.

कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास को करता है प्रभावित: डीसी

उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है. कृमि संक्रमण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास, पोषण स्तर, शिक्षा तथा कार्यक्षमता को प्रभावित करता है. इसलिए जिले के सभी पात्र बच्चों तक दवा की पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है. उन्होंने अभिभावकों, शिक्षकों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, सहियाओं एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अभियान को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की. वहीं, उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार ने बताया कि यह अभियान स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभागों के समन्वित प्रयास से संचालित हो रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >