चाईबासा: मझगांव थाना के ग्राम कुशनूपुर के मुंडा टोला में लाठी से पीटकर एयर मार्शल पिंगुवा की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. वहीं आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि कुशनुपुर के ग्रामीण मुंडा के माध्यम से सूचना मिली की कुशनुपुर टोला मुंडासाई के एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी. सूचना पर अविलंब कार्रवाई करते हुए पुलिस मुंडासाई पहुंची. शव की पहचान एयर मार्शल पिंगुवा (50) के रूप में की गयी. मृतक के चाचा के बेटे चमन पाट पिंगुवा के आवेदन पर मझगांव थाना में कांड दर्ज किया गया. अनुसंधान के क्रम में आप्राथमिक अभियुक्त युदु पूर्ति और जवाहरलाल चातर को गिरफ्तार कर लिया गया. युदु कुशनुपुर गांव के गाड़ासाईं टोला और जवाहरलाल चातर चतरीसाई टोला का रहने वाला है.
