Seraikela News : व्यवसायियों पर गोली चलाने के आरोप में चार आरोपी गिरफ्तार

रंगदारी के लिये चलायी थी गोली

सरायकेला.

सरायकेला-खरसावां जिले के कांड्रा, कपाली व चांडिल थाना क्षेत्र में व्यवसायियों पर गोली चलाने व दहशत फैलाने वाले गिरोह के मुख्य सरगना श्रवण महतो सहित चार आरापियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में मो अरमान, अर्जुन सिंह, धर्मेंद्र प्रमाणिक शामिल है. पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि कांड्रा, कपाली, चांडिल में रंगदारी व दहशत फैलाने के लिए व्यवसायियों पर गोली चालन की घटना को अंजाम दिया गया. एसडीपीओ समीर कुमार संवैया के नेतृत्व में एसआइटी का गठन करते हुए सूचना के आधार पर मुख्य सरगना श्रवण महतो को गिरफ्तार कर लिया. उसके तीन अन्य साथियों को भी गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार सभी अपराधियों ने पूछताछ में कबूल किया कि रंगदारी व दहशत फैलाने के लिए गोली चलायी थी.

कांड्रा के व्यवसायियों पर चलायी थी गोली

एसपी ने बताया कि अप्रैल में कांड्रा बाजार में संजय बर्मन नामक युवक पर हुए फायरिंग की घटना में श्रवण महतो और धर्मेंद्र प्रमाणिक ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इस घटना में शामिल जल्ला फिरोज को जमशेदपुर पुलिस द्वारा अन्य मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. जितेन्द्र महतो उर्फ फुच्चू को पहले ही कांड्रा पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. कपाली मेडिकल शॉप में फायरिंग करने के मामले में श्रवण ने अपनी संलिप्तता स्वीकारी है. इस मामले में शामिल अपराधी सैयद, मो शहनवाज, दानिश कुरैशी उर्फ छोटू को पूर्व में ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इसके अलावे कपाली कालीमंदिर के पास दुकानदार पर गोली चलाने, कांड्रा व्यवसायी चितरंजन मंडल पर गोली चलाने के मामले पर भी अपनी संलिप्तता श्रवण महतो ने स्वीकार की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >