Chaibasa News : टैंकर के धक्के से युवक की मौत, सड़क जाम

पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर टैंकर जब्त किया

जगन्नाथपुर. हाटगम्हरिया थाना के कोचड़ा गांव के पास तेल टैंकर की चपेट में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना रात करीब सात बजे की है. मृतक की पहचान कोचड़ा निवासी साइबु कुम्हार के पुत्र मनोज कुम्हार के रूप में की गयी. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जानकारी के अनुसार मनोज कुम्हार नोवामुंडी ड्यूटी करने जा रहे थे. वह अपनी बाइक से घर से निकले थे. रास्ते में कोचड़ा बाजार के पास उन्हें महसूस हुआ कि कुछ सामान छूट गया है. इस कारण वह घर की ओर लौटने लगे. तभी सामने से तेज गति से आ रहे तेल टैंकर की चपेट में आ गये. इसमें मनोज गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन लेकर भागने की कोशिश करने लगा, पर ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना जगन्नाथपुर थाना एवं स्थानीय लोगों को दी. पुलिस व ग्रामीणों की मदद टैंकर को जब्त कर चालक मनोज यादव को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि वह खूंटी से बड़ाजामदा की ओर जा रहा था. घटना के बाद कोचड़ा गांव की महिलाएं सहित दर्जनों ग्रामीणों ने शव के साथ सड़क को जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया. वे परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं और टैंकर मालिक कार्रवाई की मांग कर रहे थे.

छात्र की तबीयत बिगड़ी

कुकड़ू प्रखंड के ईचाडीह स्थित उत्क्रमित पीएम श्री प्लस टू विद्यालय के कक्षा 9वीं के छात्र तरुण कुमार की तबीयत अचानक खराब हो गयी. वह पढ़ाई के दौरान गिर गया. उसे आनन-फानन में पातकुम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के बाद घर भेज दिया गया. चिकित्सक पदाधिकारी जगन्नाथ हेम्ब्रम ने बताया कि बच्चे को अचानक चक्कर आने से तबीयत बिगड़ गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ATUL PATHAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >