Chaibasa News : नहीं चलीं छोटे स्टेशनों में रुकने वाली 4 जोड़ी ट्रेनें, परेशान रहे यात्री

28 जून तक हर बुधवार व शनिवार को लिया जायेगा ब्लॉक

चक्रधरपुर.

गम्हरिया-सीनी के बीच बुधवार को मेगा ब्लॉक होने के कारण छोटे स्टेशनों पर रुकने वाली चार जोड़ी यात्री ट्रेनें नहीं चलीं. यात्रियों को सड़क मार्ग से सफर करना पड़ा. गम्हारिया-सीनी अप व डाउन लाइन में ट्रैक बदलने व मरम्मत कार्य होने के कारण 21 मई से 28 जून तक (हर बुधवार व शनिवार) ब्लॉक लिया गया है. इस कारण इस रेल मार्ग पर चलने वाली जनशताब्दी, मेमू व एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. बुधवार को चक्रधरपुर बाजार होने के कारण इस रेल मार्ग पर रोजाना आने-जाने वाले यात्रियों को अधिक परेशानी हुई.

रद्द रहीं ये ट्रेनें

टाटा-इतवारी-टाटा एक्सप्रेस, हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस, टाटा-गुआ-टाटा मेमू, टाटा-राउरकेला-टाटा मेमू

टर्मिनेट होने के कारण चक्रधरपुर नहीं आयी इस्पात एक्सप्रेस : हावड़ा-टिटलागढ़ इस्पात एक्सप्रेस ट्रेन हावड़ा से खुली और टाटानगर तक चलायी गयी. यह टाटानगर से टिटलागढ़ के बीच रद्द रही. जबकि कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस को कांटाबांजी से राउरकेला तक चलाया गया. जिससे यह ट्रेन राउरकेला से हावड़ा के बीच रद्द रही. ट्रेनें नहीं आने से चक्रधरपुर, गुआ व बड़बिल के यात्रियों को राउरकेला व टाटानगर में परेशानियों का सामना करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AKASH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >