रांची के खिजूरटोली स्कूल में CCL का जागरूकता अभियान, बच्चों ने ली ईमानदारी और सुरक्षा की शपथ

रांची के खिजूरटोली स्कूल में CCL ने सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया. बच्चों ने पेंटिंग और देशभक्ति कविता प्रतियोगिता में हिस्सा लिया, साथ ही ईमानदारी और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली.

रांची. राजकीयकृत उर्दू प्राथमिक विद्यालय, खिजूरटोली, कांके में सोमवार को सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) की ओर से सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के बीच पेंटिंग और देशभक्ति कविता प्रतियोगिता आयोजित की गयी. इस दौरान विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया और विद्यार्थियों को ईमानदारी, सतर्कता व सुरक्षा को लेकर शपथ दिलायी गयी.

बच्चों ने प्रतियोगिता में दिखायी प्रतिभा

पेंटिंग प्रतियोगिता में कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया. इसमें उरूज अकदस ने प्रथम, अनिता कुमारी ने द्वितीय, सनोज नायक ने तृतीय और हुसना आरा ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया.

देशभक्ति कविता प्रतियोगिता में कक्षा एक, दो और पांच के विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसमें अणु बारला प्रथम, जुसी कुमारी द्वितीय, आरजू परवीन तृतीय और सलमान अंसारी चतुर्थ स्थान पर रहे. CCL की ओर से अभियान में शामिल सभी बच्चों को स्टेशनरी किट भी दी गयी.

ईमानदारी और पर्यावरण के महत्व पर दिया संदेश

विद्यालय के प्रधानाध्यापक और अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पर्यावरण मानव जीवन के लिए बेहद जरूरी है. विद्यार्थियों को ईमानदारी के साथ निरंतर मेहनत करने से अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक सुभाष उरांव और शमशाद बेगम के अलावा CCL की ओर से खुशबू लता, ओमप्रकाश कुमार, अविनाश कुमार मालाकार, अफताब आलम, बुशरा फातिमा, सुमैया परवीन, सुनीत तिग्गा और हाफिज सादिक अंसारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rana pratap

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >