नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान तेज

मतदान केंद्रों का निरीक्षण, सुविधाअों का जायजा

हुसैनाबाद.

लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान तेज कर दिया है. अर्धसैनिक बल, झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर की टीम ने हुसैनाबाद, छतरपुर, विश्रामपुर थाना क्षेत्र के उग्रवाद प्रभावित काला पहाड़, महूदंड, लोहबन्धा, केमो प्रतापपुर, कुलही मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. साथ ही मतदान केंद्रों तक जाने वाले रास्ते व मतदान केंद्रों में सुविधाअों का भी अवलोकन किया. प्रशासन चुनाव के मद्देनजर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर लेना चाहता है ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो. इस अभियान में सीआरपीएफ डीआइजी, सीआरपीएफ 112 बटालियन के कमांडेंट, एसडीपीओ विश्रामपुर, एसडीपीओ हुसैनाबाद मुकेश महतो, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी हुसैनाबाद, थाना प्रभारी विश्रामपुर, पांडू, झारखंड जगुआर व सीआरपीएफ के जवान शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >