Bokaro News : घर के पास मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Bokaro News : पेटरवार के सुईयाडीह में एक युवक की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गयी.

पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछरी दक्षिणी पंचायत के सुईयाडीह में रविवार को सतेंद्र सोरेन (26 वर्ष) की मौत संदिग्ध परिस्थिति में हो गयी. शव घर के पास मिला. पिता जगदीश सोरेन ने बताया कि सतेंद्र ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था. उन्होंने गांव के ही एक युवक पर हत्या का शक जताते हुए कहा कि वह घर से फरार है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पेटरवार थाना प्रभारी राजू कुमार मुंडा और जरीडीह थाना प्रभारी विपिन चंद्र महतो व एसआइ सुनील कुमार पटेल दल-बल के साथ पहुंचे.

नकली शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से कुछ दूरी पर झाड़ियों से घेराबंदी किया गया बगान मिला और जहां

नकली विदेशी शराब बनाने की फैक्ट्री चलायी जा रही थी. मौके से शराब बनाने की सामग्री, कार्टून, बोतल, सील, रेपर और लगभग एक दर्जन ड्रम मिले. सैकड़ों कार्टून

नकली शराब भी मिली. मौके प र जिप सदस्य अशोक मुर्मू, देवी दास, अंगवाली उत्तरी के मुखिया धमेंद्र कपरदार सहित अनिल मुर्मू, शंकर हेंब्रम, अजीत रविदास आदि पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >