ईद में घर आ रहे युवक की ट्रेन से गिर कर मौत

ईद में घर आ रहे युवक की ट्रेन से गिर कर मौत

चंद्रपुरा. चंद्रपुरा प्रखंड के पिपराडीह गांव निवासी कमरूद्दीन अंसारी के पुत्र अजमुद्दीन अंसारी उर्फ सोनू (25 वर्ष) की मौत ट्रेन से गिर कर हो गयी. वह एक माह पूर्व ही काम करने दोस्तों के साथ मुंबई गया था. ईद में गांव व आसपास के कई युवकों के साथ कुर्ला-हटिया ट्रेन से घर आ रहा था. सोमवार की सुबह नागपुर और वर्धा स्टेशन के बीच गेट पर खड़ा अजमुद्दीन चलती ट्रेन से गिर पड़ा. मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव उसके साथियों को सौंप दिया. शव लेकर उसके साथी मंगलवार की देर रात तक पिपराडीह पहुंचेंगे. रात को ही मिट्टी दी जायेगी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

27 अप्रैल को हाेने वाली थी शादी

सोनू की शादी 27 अप्रैल को गांव की ही एक लड़की से होने वाली थी. शादी की तैयारी हो चुकी थी. शादी का कार्ड भी बंट चुका था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >