कुरपनिया नागेश्वर नाथ शिव मंदिर के प्रांगण में मंगलवार से सात दिवसीय श्री श्री अनंत शिव पंचायतन मारुति महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा कुरपनिया चैती दुर्गा मंदिर, मुख्य चौक, सिनेमा हॉल, कुरपनिया बस्ती, खासमहल कॉलोनी होते हुए खासमहल गोदोनाला स्थित डैम पहुंची. यज्ञाचार्य नारायण उपाध्याय के सानिध्य में मुनि जी शास्त्री, विजय शंकर शास्त्री, सुमन शास्त्री, पंडित सुधु तिवारी, पंडित शैलेंद्र मिश्रा, पंडित रूपलाल पाठक आदि ने कलशों में जल भरवाया. इसके बाद कलश यात्रा यज्ञ स्थल पहुंची और कलशों को स्थापित किया गया. मंडप में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अग्नि प्रज्वलित की गयी. 11 फरवरी को हवन के साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा शुरू होगी. मालूम हो कि प्रत्येक पांच वर्ष में यहां यज्ञ का आयोजन होता है. यज्ञ को लेकर मंदिर को सजाया गया है. मौके पर आचार्य रमेंद्र तिवारी, सुरेंद्र तिवारी, लक्ष्मण पांडे, चंदन बनर्जी, नरेंद्र मिश्रा, गिरजा पांडे, महेश पांडे, रामानंद दुबे, यजमान उपेंद्र मिश्रा व उनकी धर्मपत्नी उर्मिला देवी के अलावे जिप सदस्य टीनू सिंह, मुखिया कविता सिंह, आनंद सिंह, सत्येंद्र सिंह, मनोज झा, विनोद कुमार, संतोष कुमार, कमलेश सिंह, सुनील सिंह, शेखर सिन्हा, बुचू सिंह, अर्जुन सिंह, बबलू रवानी, गौरी अग्रवाल, शिव शंकर, थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह, विजय कुमार, कमलेश प्रसाद सहित सैकड़ों लोग थे.
Bokaro News : कुरपनिया में कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुरू

Bokaro News : कुरपनिया में कलश यात्रा के साथ यज्ञ शुरू
Copied link
Bokaro News : कुरपनिया में सात दिवसीय श्री श्री अनंत शिव पंचायतन मारुति महायज्ञ कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ.