Bokaro News : सीएसआर कार्यों का सर्वेक्षण करने पहुंचीं एक्सआइएसएस की टीम

Bokaro News : टीम के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने रखी कई मांगें

Bokaro News : जेवियर इंस्टीट्यूटऑफ सोशल सर्विस (एक्सआइएसएस) की एक टीम ने गुरुवार को रांगामाटी पूर्वी पंचायत में डीवीसी सीएसआर द्वारा कराये गये कार्यों का सर्वेक्षण किया. टीम में मनोज सिंह, खुशबू सहित कई अन्य लोग थे. पंचायत सचिवालय में टीम ने पंचायत की मुखिया, वार्ड सदस्य, आंगनबाडी सेविकाओं, जल सहिया, पंचायत सहायक से डीवीसी सीएसआर द्वारा कराये गये कार्यों की जानकारी ली. उन्हें बताया गया कि इस पंचायत में सीएसआर ने विकास का कोई काम नहीं किया गया है. टीम के समक्ष जनप्रतिनिधियों ने कई मांगें रखीं, जिसमें डीवीसी अस्पताल के नजदीक शौचालय बनाना मुख्य था. टीम के अधिकारी मनोज सिंह ने बताया कि सीएसआर के अंतर्गत डीवीसी को भौतिक सुविधाओं के अलावा महिलाओं व युवाओं के रोजगार सृजन व प्रशिक्षण देने की सुविधा मुहैया कराना है. जिसका सर्वे किया जा रहा है. मौके पर पंचायत की मुखिया अनिता कुमारी, पंचायत सचिव आशीष कुमार, वार्ड सदस्य प्रमिला देवी, शंकर यादव, लाजवंती देवी, सेविका सरोज देवी सहित प्रिया शर्मा, विनोद प्रताप सिन्हा, फरजाना, मुसर्रत परवीन, पिंकी देवी, दिनेश साव आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >