Bokaro News : कार्यस्थल पर सुरक्षा के प्रति कर्मी रहें सजग : एमडी

Bokaro News : टीटीपीएस के सीएचपी परिसर में मनाया गया राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस

Bokaro News : ललपनिया स्थित झारखंड सरकार की लोक उपक्रम तेनुघाट थर्मल पावर स्टेशन के कोल हैंडलिंग प्लांट परिसर में प्रबंधन द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया गया. सीएचपी कंट्रोल रूम के निकट मनाये गये इस दिवस में डीजीएम सहित कई वरीय विद्युत अधीक्षण अभियंता, विद्युत कार्यपालक अभियंता, सहायक अभियंता सहित बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक और कर्मचारी शामिल हुए. जबकि, रांची स्थित निगम मुख्यालय से एमडी सह जीएम सह अभियंता प्रमुख अनिल कुमार शर्मा मोबाइल स्पीकर के जरिए जुड़े. एमडी श्री शर्मा ने अवसर की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने मजदूरों, कर्मियों व अधिकारियों की कार्यस्थलों में सुरक्षा को लेकर प्रबंधन कृतसंकल्पित है. हमारे संयंत्र में दुर्घटना शून्य रहे, इस पर जोर दिया जाता है और इस ओर पूरी सजगता बरती जाती है. यह खुशी की बात है और हमारी सफलता है कि जीरो इंसीडेंट के साथ हम बेहतर उत्पादन करते आ रहे हैं. कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित एचओडी एचआर अशोक प्रसाद ने भी अपने विचार रखे और कहा कि मानव संसाधन विभाग अपने श्रमिकों, कर्मियों की सुरक्षा उपायों को लेकर हमेशा मुस्तैद रहता है. फायर एंड सेफ्टी विभाग के इएसइ धीरेंद्र प्रसाद ने सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी. कार्यक्रम को वरीय अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र कुमार, आशीष कुमार शर्मा, प्रदीप डुंगडुंग, नीरज कुमार, धीरेंद्र प्रसाद आदि ने भी संबोधित किया. जबकि, सुरक्षा पदाधिकारी विकास कुमार ने सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए स्वास्थ्य और सुरक्षा को एक दूसरे का पूरक बताया. मौके पर शंभु शरण प्रभात, सोनाराम मांझी, नीरज मेहता, राजेश कुमार, शिव नारायण मिश्रा, अनिल यादव, सुरक्षा सहायक शुभम जायसवाल, मुकुल पंडा, जितेंद्र कुमार, बुधन मांझी आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >