बोकारो. बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) की कार्यकारिणी की बैठक शनिवार को सेक्टर-03 यूनियन कार्यालय में अध्यक्ष कृष्ण राम की अध्यक्षता में हुई. महामंत्री पीके पांडेय ने बोकारो इस्पात प्रबंधन पर मजदूरों की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. साथ ही अन्य मुद्दों पर चर्चा की. यूनियन नेताओं ने कहा कि मजदूरों की लंबित मांगों पर शीघ्र निर्णय लिया जाये, अन्यथा चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जायेगा. मौके पर स्वयंबर पासवान, पीके राय, अमित कुमार, राजू, शंभू, जीसी दास और शंकर मांझी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित थे.
मजदूरों की मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी

25 | Prabhat Khabar Network
Copied link
बोकारो इस्पात कामगार यूनियन ने प्रबंधन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। लंबित मांगों को पूरा न करने पर यूनियन ने चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है।