कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत : सत्यनारायण

पेटरवार में आयोजित भाजपा बोकारो जिला समिति की बैठक में जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने कार्यकर्ताओं को संगठन की असली शक्ति बताया और बूथ स्तर पर मजबूती का आह्वान किया।

बोकारो. पेटरवार भारतीय जनता पार्टी शून्य से सफर की शुरूआत कर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है. नरेंद्र मोदी देश में सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने व विकास कार्य में राष्ट्र का नाम विश्व स्तर तक पहुंचाने वाले नेता बने हैं. यह सब कार्यकर्ताओं के मेहनत व समर्पण के कारण ही हुआ है. कार्यकर्ता ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है. यह बात भाजपा के बोकारो जिला प्रभारी सत्यनारायण सिंह ने कही. शनिवार को पेटरवार स्थित वन सभागार में भाजपा जिला समिति की बैठक हुई.

बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र राज ने किया. मुख्य रूप से संगठनात्मक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रम व बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने सहित विभिन्न विषय पर चर्चा की गई. जिला प्रभारी श्री सिंह ने संगठन की मजबूती, सेवा, समर्पण व जनसंपर्क को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा : भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है. आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी को पूरी निष्ठा एवं सक्रियता के साथ कार्य करना होगा.

बोकारो के पूर्व विधायक बिरंची नारायण ने कहा कि भाजपा सिद्धांत की राजनीति करती है. राष्ट्रवाद की नीति के तहत आगे बढ़ती है. भाजपा की विचारधार देश की माटी से जुड़ी हुई है. यही कारण है कि अंतिम पायदान में खड़े समाज तक विकास पहुंच रही है. श्री नारायण ने कहा : पार्टी की विचारधारा जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में कार्य करना होगा. पार्टी के लिए हर कार्यकर्ता बहुमूल्य है.

जिला अध्यक्ष सुरेंद्र राज ने जिला पदाधिकारी समेत मंडल अध्यक्ष से संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करते हुए आगामी अभियान व कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की. उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठन की ओर से निर्धारित कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में पहल की बात कही.

मौके पर प्रदेश प्रवक्ता डॉ प्रकाश सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष जयदेव राय व प्रहलाद महतो, देवी दास, महामंत्री संजय सिन्हा, रामलाल सोरेन सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोरचा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By C p singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >