Bokaro News : तालाब में डूबने से मजदूर की मौत

Bokaro News : चास के एक बांध में डूबने से मजदूर की मौत हो गयी.

चास मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्राह्मणद्वारिका पंचायत के गोपालपुर स्थित फुटलाही बांध में डूबने से अलकुशा गांव निवासी 55 वर्षीय धीरेन महतो की मौत हो गयी. शनिवार की सुबह तालाब में शव तैरता हुआ मिला तो इलाके में सनसनी फैल गयी. ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाला. पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया.

परिवार के थे एकमात्र कमाऊ सदस्य

अलकुशा मुखिया रोहित रजक ने बताया कि धीरेन महतो बांधडीह रेलवे साइडिंग में रैक मजदूर के रूप में कार्यरत थे. शुक्रवार को गांव में भोगता पर्व (चड़क पूजा) काे लेकर लगे मेला में गये थे. रात में घर नहीं लौटे तो परिजन खोजबीन करने लगे, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी. सुबह तालाब में शव मिला. वह अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं. इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Janak singh choudhary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >