बोकारो थर्मल. बोकारो थर्मल स्थित बोकारो क्लब में मंगलवार को सामाजिक संस्था साईं सेवा आश्रम एवं जेएसपीएल की आजीविका सखी मंडल के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह, बेरमो प्रमुख गिरिजा देवी, स्वाति होलकर, जेएसपीएल की बीपीएम अंजना सिंह आदि ने उद्घाटन किया. मुख्य अतिथियों सहित विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य शाहजादी बानो, मुखिया चंदना मिश्रा, कविता देवी, चंद्रदेव घांसी, पंसस बेबी रजक, जय लक्ष्मी, सुनीता सिंह आदि को पुष्पगुच्छ भेंट कर व शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया. स्कूली बच्चों के द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया. अनुपमा सिंह ने कहा कि महिलाएं न केवल परिवार की रीढ़ होती हैं, बल्कि देश, समाज और दुनिया के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. नारी सशक्तिकरण सकारात्मक सोच और वैश्विक विकास का आधार है. बेरमो प्रमुख ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर रही हैं. लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि अभी भी महिलाओं को समान अधिकार लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. कार्यक्रम का संचालन संस्था की सचिव सुषमा कुमारी ने किया. मौके पर दीपमाला, ज्योति कुमारी, सुनीता सिंह, विनीता प्रसाद, निधि सिंह, किरण देवी, ज्योति देवी, उर्मिला देवी, मो हकीम सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
