Bokaro News : डीआइजी ने की लापता युवती के मामले की जांच

Bokaro News : आठ माह से लापता युवती के मामले की जांच के लिए सीआइडी डीआइजी पहुंचीं.

आठ माह से लापता पिंड्राजोरा क्षेत्र की एक युवती के मामले की जांच के लिए शुक्रवार को सीआइडी डीआइजी संध्या रानी मेहता पिंड्राजोरा थाना पहुंचीं. थाना सहित घटनास्थल का कई बार दौरा किया. लगभग साढ़े तीन घंटे तक कई पहलुओं की जांच-पड़ताल की. थाना में मामले की फाइल व दस्तावेजों की बारीकी से जांच की. साथ ही थाना प्रभारी चंदन कुमार दूबे और थाना के अन्य पुलिस अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये.

युवती के परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ

इसके बाद डीआइजी अनुसंधानकर्ता व अन्य पुलिस कर्मियों के साथ युवती के गांव पहुंचीं. लापता युवती की मां व अन्य परिजनों से मुलाकात कर घटना से जुड़ी जानकारी ली. इसके बाद बेडानी मोड़ स्थित उस स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां से युवती की साइकिल बरामद हुई थी. डीआइजी ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटायी. गौरतलब है कि 18 वर्षीय युवती 21 जुलाई 2025 को साइकिल से स्कूल जाने की बात कह कर घर से निकली थी. इसके बाद से वह लापता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >