दहेज हत्या के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के मायके वालों और गांव की अन्य महिलाओं ने शुक्रवार को डीसी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया. मृतका के पिता जरीडीह थाना के बांधडीह निवासी कुदुस अंसारी ने कहा कि बेटी रानी परवीन की शादी चास मु. थाना क्षेत्र के पुपुनकी निवासी अख्तर रजा से की थी. ससुराल में बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था. साजिश के तहत तीन अप्रैल को उसकी हत्या कर दी गयी. ससुराल वाले इसे हादसा बता रहे हैं. मामला दर्ज कराये जाने के बाद पुलिस ने अख्तर रजा को गिरफ्तार किया. नामजद ससुर सिद्दीकी अंसारी, सास अबुजन बीबी, बड़ी ननद जुबेदा बीबी, ननदोसी, इसराइल अंसारी, देवर फिरोज अंसारी को अब तक पकड़ा नहीं गया है. पुलिस अधिकारियों ने अन्य नामजद आरोपियों को को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया. इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ.
Bokaro News : दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Bokaro News : दहेज हत्या के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतका के मायके वालों ने प्रदर्शन किया.
