Bokaro News : चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता सम्मानित

Bokaro News : रांची में डीवीसी द्वारा राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

रांची में डीवीसी द्वारा राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत राज्य स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन शुक्रवार को किया गया. विभिन्न जिलों के सैकड़ों विद्यालयों से प्राप्त प्रविष्टियों के मूल्यांकन के बाद ग्रुप ए तथा ग्रुप बी से 50-50 प्रतिभागियों का चयन कर पलाश भवन, डोरंडा में चित्रांकन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. दोनों ग्रुप के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को मोमेंटो, प्रशस्ति पत्र एवं क्रमश: पचास हजार, तीस हजार व बीस हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया. इसमें श्रेया तिवारी, स्वस्तिक महापात्र, उत्कर्ष राज, सोना कुमारी, सुष्मिता दत्ता व दिव्यांक शामिल थे. साथ ही प्रत्येक समूह के 10-10 प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार में प्रशस्ति पत्र व साढ़े सात हजार रुपये का चेक दिया गया.

समारोह में ये थे उपस्थित

मौके पर मुख्य अतिथि राज्य परियोजना के निदेशक शशि रंजन के अलावा डीवीसी के सदस्य तकनीकी एसके पांडा, अपर सचिव राकेश रंजन सहित डीवीसी के स्थानीय निदेशक संजय कुमार, डीवीसी के वन सलाहकार सुनील गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक रांची बादल राज, डीवीसी की नोडल अधिकारी डॉ संज्ञा दास मुख्य रूप से मौजूद थे. कार्यक्रम का संचालन बोकारो थर्मल के दीनानाथ शर्मा, मनोज कुमार व आरती रानी ने किया. आयोजन में योगदान के लिए बोकारो थर्मल के दीप नारायण महतो, भोला महतो, उमैर राशिद, मिथिलेश साव आदि को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By JANAK SINGH CHOUDHARY

JANAK SINGH CHOUDHARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >